logo

अस्मिता खेलो इंडिया के तहत बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता,150 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-16 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बागनाथ फुटबाल अकादमी मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 150 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक दलीप सिंह खेतवाल ने किया।

प्रतियोगिता में 60 मीटर व 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला क्षेपण व चक्का क्षेपण की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में हर्षिता खेतवाल ने प्रथम, भूमिका भट्ट ने द्वितीय एवं कृतिका मालड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में यशोदा पांडे प्रथम, रितु चौबे द्वितीय व तनिष्का तृतीय रहीं। अंडर-16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में खुशबू आर्य प्रथम, चंद्र खेतवाल द्वितीय एवं पिंकी जोशी तृतीय स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा

संरक्षक दलीप खेतवाल ने कहा कि आज बेटियां खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं और भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  15.37 लाख की लागत से बना पैदल मार्ग निर्माण के साथ ही ध्वस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष गणेश धपोला ने कहा कि संघ का प्रयास है कि जिले की हर प्रतिभाशाली बालिका को आगे बढ़ने का अवसर मिले। अस्मिता खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागियों ने बताया कि हमें इस तरह की प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन मिलने से हम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं। इस दौरान इंद्र सिंह परिहार, हरीश सोनी, गणेश धपोला, सुंदर कोरंगा, कमलदीप मटियानी, राहुल कपकोटी, कविता खेतवाल, पवन कुमार, तनुज कुमार, रितेश वर्मा, बबीता रौतेला, जगदीश जोशी, रविंदर सिंह, तनुजा आर्या, देव सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp