logo

वनाग्नि नियंत्रण को लेकर बागेश्वर में एक दिवसीय मॉक ड्रिल, 135 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आगामी वनाग्नि सीजन को देखते हुए वन प्रभाग ने माडल क्रू-स्टेशन जौलकांडे में वनाग्नि नियंत्रण माक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी तनुजा परिहार ने अध्यक्षता की। इसमें विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय व त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। माक ड्रिल के दौरान क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर वनाग्नि की काल्पनिक घटनाएं बनाई गईं। सूचना मिलते ही चार मुख्य टीमें तथा दो रिजर्व टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इन टीमों में वन विभाग, अग्निशमन विभाग और पुलिस वायरलेस सेवा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कंट्रोल रूम से सूचना आदान-प्रदान, त्वरित संचार तथा समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता का भी परीक्षण किया गया। अभ्यास के दौरान घास व पिरूल की क्षति दर्शाई गई, जबकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की माक ड्रिल का उद्देश्य वनाग्नि काल से पहले विभागों के बीच बेहतर तालमेल और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे, महेंद्र सिंह गुसाई, दीप चंद्र जोशी सहित वन विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share on whatsapp