logo

आनंदी अकादमी से 13 छात्र छात्राओ का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रवेश परीक्षा में हुआ चयन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। वर्ष 2023- 24 में आनंदी एकेडमी बागेश्वर से 13 छात्र छात्राओं ने घोड़ा खाल प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था इस परीक्षा में विद्यालय के सभी 13 छात्रों ने सफलता हासिल की है छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधक मनमोहन सिंह भाकुनी ने सभी अभिभावक एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त किया है ।एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव पंत द्वारा छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं आनंदी एकेडमी बनखोला के प्रधानाचार्य चंदन सिंह परिहार द्वारा भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की वहीं आनंदी एकेडमी बागेश्वर के उप प्रधानाचार्य दीप चंद्र लोहनी एवं आनंदी एकेडमी बनखोला की उप प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी द्वारा बच्चों की इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया अवगत करा दें कि आनंदी अकादमी का यहां पिछले वर्ष से अच्छा प्रदर्शन रहा है


देखिए सफल छात्रों की सूची
1. खुशी टाकुली
2. प्रियांकुल भाकुनी
3. प्रकाश हरड़िया
4.साहित्या बघरी
5. अंशिका बोरा
6.नवल सिंह आर्य
7. दिपांशु भट्ट
8.तेजस पाण्डेय
9. इशिता मिश्रा
10.अंशुमान पाठक
11.यशराज देव
12. विद्या देवली
13.यश धर्मस्क्तू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp