बागेश्वर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निवर्तमान नगर व्यापार मंडल द्वारा पुरुष खड़ी होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी को ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर परिसर में प्रतियोगिता आयोजित होगी। इससे पूर्व नगर में आकर्षक झांकी भी निकाली जाएगी।
आयोजक कवि जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता लगातार चौथे वर्ष कराई जा रही है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 की नगद धनराशि, ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान पर ₹7,500, तृतीय स्थान पर ₹5,100 तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹3,100 नगद एवं स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक टीम में 16 सदस्य अनिवार्य होंगे तथा कम से कम चार युवा होलियार (18 वर्ष से कम आयु) शामिल करना अनिवार्य है। सभी प्रतिभागी पारंपरिक होली परिधान में होंगे। प्रत्येक टीम को प्रस्तुति के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 24 फरवरी तक मोबाइल नंबर 9761170003, उमेश चंद्र साह (9412105756), पुष्कर किरमोलिया (9627808749) और राहुल साह (9997584388) पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकती हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक होली टीमों से प्रतिभाग करने की अपील की








