logo

रेडक्रॉस सदस्यो ने जिला अस्पताल जाकर शामा मे हुई दुर्घटना में हुवे घायलों का जाना हाल चाल।

खबर शेयर करें -

भारतीय रेडक्रॉस समिति बागेश्वर की टीम ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर जसरोली दुर्घटना के घायलों का हाल जाना। पीड़ितों के परिवारजनों से वार्ता कराने एवं पेयजल आदि सामान्य सहयोग प्रदान किया। लगातार संपर्क में रहने का भरोसा दिया। रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन सजंय साह जगाती के नेतृत्व मे रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन इंद्र फर्स्वाण व सचिव आलोक पांडेय ने पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही उनकी उनके परिजनों से वार्ता कराने मे भी सहयोग प्रदान किया। सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि जिले मे दुखद हादसे मे शामा क्षेत्र मे पांच लोगों की मौत हो गयी वही 7 से अधिक लोग घायल हो गए थे जिनका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। रेडक्रॉस सदस्यो द्वारा सभी घायलों का हाल चाल जाना गया व उनकी मदद की गई। साथ ही उनके परिजनों से उनकी वार्ता भी कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजन राम के परिवार को 11 दिन बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सरकार से की तत्काल राहत की मांग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp