logo

यशपाल आर्य का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

कांग्रेस पार्टी में वापसी के बाद आज पहली बार पीसीसी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के कई विधायक पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में मौजूद रहें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य का कांग्रेस पार्टी में वापसी पर भव्य स्वागत किया, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यशपाल आर्य का तिलक लगाकर कांग्रेस में पुनः वापसी पर बधाई दी।

इस दौरान यशपाल आर्य के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दर्जनों लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिसमे मुख्य रूप से पिथौरागढ के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जा मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, राजेन्द्र भट्ट, बिमला सजवाण, बागेश्वर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील भण्डारी, विपिन उप्रेती, मुन्ना पाण्डे, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीनियर इन्द्र लाल आर्य, रिषभ जैन आदि ने भी अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इस दौरान अपने संबोधन में वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा की कांग्रेस पार्टी उनका घर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp