logo

बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास ने किया आपदा पर प्रभावित क्षेत्र का दौरा

खबर शेयर करें -

क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने आपदा प्रभावित गांवों भ्रमण कर लोगों की पीड़ा सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव को जाने वाली सड़क कई जगह टूट गई है। बिजली के पोल खतरे की जद में हैं। गांव के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पानी का भी संकट गहराने लगा है।


घूराफाट क्षेत्र के हन्योली, पगना, कठानी, चनबौड़ी सड़क टूटी हैं। चनबौड़ी से आगे रोड बंद हैं। हन्योली के पांच मकान में अधिक नुकसान हुआ है। लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने विधायक से मदद की गुहार लगाई है। विधायक दास ने बताया क उन्होंने प्रत्येक घर में जाकर देखा है। जो भी नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई मनरेगा व विधायक निधि से की जाएगी। पीड़ितों की सूची बनाकर डीएम को सौंप दी है। उनके साथ पिटकुल सहाकय अभियंता मौजूद थे। उन्होंने चनबौड़ी से मयूं तक रोड खोल दी है। नालियां खोलने का काम शुरू कर दिया है। क्षतिग्रस्त दीवारें का स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। हर पीड़ित की मदद की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp