logo

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस कॉस्टेबल की गोली लगने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

फरीदाबाद से हरिद्वार पहुंची हरियाणा क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हरियाणा पुलिस के सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई , बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में डकैती के आरोपियों की मोबाइल लोकेशन हरिद्वार में मिली थी ,जिसको लेकर हरियाणा पुलिस की एक टीम उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंची थी प्राप्त लोकेशन जब हरियाणा पुलिस की टीम आरोपियों को दबोचने की प्लानिग कर ही रही थी तभी बदमाशों और हरियाणा पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई और दोनों तरफ से फायरिंग की गई बदमाशों की फायरिंग में हरियाणा पुलिस के सिपाही को गोली लग गयी , घायल अवस्था में सिपाही संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया ,इसके बाद भी मुठभेड़ जारी रही और हरियाणा पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को धर दबोचा दो बदमाश अभी भी फरार हैं ,उनकी तलाश जारी है घटना की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया गया ,हरिद्वार एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के मुताबिक हरियाणा पुलिस की टीम ने बदमाशों को पकड़ने की इस कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी ।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp