logo

द्वाली में अस्थाई पुल बहे, पिंडर घाटी में फंसे 30 पयर्टक

खबर शेयर करें -

जिले में बारिश का दौर जारी है। पिंडर नदी पर बने लकड़ी के दो अस्थायी पुल बह गए हैं। पिंडर घाटी की साहसिक यात्रा में गए लगभग 30 पर्यटक फंसे हुए हैं। इधर, बिलौना में भूस्खलन होने से 16 लोगों को पंचायत घर में शिफ्ट किया गया है।

खाती गांव निवासी यामू सिंह ने बताया कि बीते दिनों पिंडारी की साहसिक यात्रा पर पर्यटकों का दल निकला था। वापसी में वह द्वाली के समीप फंसा हुआ है। बताया कि दल में पर्यटकों समेत पोटर, खच्चर वाले समेत गाइड समेत लगभग 30 लोग शामिल हैं। द्वाली के समीप बिते 20 दिन पूर्व लकड़ी के दो अस्थाई पुल पिंडर नदी पर बने थे, बारिश के कारण वह बह गए हैं। जिसकी सूचना कपकोट तहसील प्रशासन को भी दी गई है। वही जिला आपदा प्रभारी शिखा सुयाल ने बताया कि बिलौना पंचायत घर में दो परिवारों के 16 लोगों को शिफ्ट किया गया है। पिंडर घाटी में पर्यटकों के फंसे होने की अभी सूचना नहीं मिल सकी है। तहसील प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सभी को वहां से निकाल लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp