logo

दीपावली त्यौहार को देखते हुवे बागेश्वर मे ट्रैफिक रूट मे हुवा बदलाव,देखे कहा क्या क्या हुवा बदलाव

खबर शेयर करें -

आगामी धनतेरस व दीपावली के त्यौहार के अवसर पर बागेश्वर के नगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूट मे बदलाव किया गया है।

1. शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 08.00 बजे से सायं 20.00 बजे तक पूर्ण रुप से वर्जित रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं (जैसे- दूध, गैस, सब्जी, खाद्यान्न के वाहन) के भारी वाहन प्रातः 09:00 बजे तक शहर क्षेत्र में अपनी सेवा देंगे एवं 09.00 बजे के उपरांत छोटे वाहनों का आवागमन नगर क्षेत्र में रहेगा।
2. टैक्सी वाहनों का निर्धारित स्टेण्ड से नगर की ओर प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
3.प्राइवेट (चौपहिया/दो पहिया) वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही (एल0आई0सी0बिल्डिंग के पीछे,गोमती पुल महन्त पार्किंग, परिहार पार्किंग, सरयू पार्किंग) पार्क किये जाएंगे उक्त पार्किंग भर जाने के बाद सभी वाहन डिग्री कालेज (कपकोट रोड) में पार्क किये जाएंगे। किसी भी प्रकार का वाहन सड़क पर पार्क नहीं किया जाएगा।

4. भराड़ी रोड से आने वाले (दो पहिया) वाहन सरयू पुल के पास पार्किंग करेंगे व अन्य दो पहिया वाहन सड़क के किनारों पर सफेद पट्टी के अन्दर ही खड़े हो सकते हैं।
5. नगर क्षेत्र से काण्डा की ओर जाने वाले हल्के वाहन पुराना सरयू पुल से ना जाकर नया सरयू पुल से होकर अस्पताल तिराहा होते हुए जाएंगे।

6. कपकोट/भराड़ी की तरफ से आने वाले हल्के वाहन नया सरयू पुल (अपताल रोड) होते हुए पुराना सरयू पुल से आएंगे।

7. नगर क्षेत्र से कपकोट/काण्डा को जाने वाले बस व भारी वाहन आरे बाई पास, मण्डलसेरा, भागीरथी तिराहा होकर जाएंगे।

8. काण्डा/कपकोट से अल्मोड़ा/हल्द्धानी जाने वाले समस्त वाहन पुराना RTO, चण्डिका मन्दिर होकर जाएंगे।

9. गरुड़/कौसानी से कपकोट/काण्डा जाने वाले समस्त वाहन द्यांगण बाईपास से आरे बाईपास होकर जाएंगे।

10. अस्पताल के सामने कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp