logo

खेल महाकुंभ में बागेश्वर का दमदार प्रदर्शन, खो-खो में दो वर्गों में बना चैंपियन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2026 तक देहरादून में किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट और पिट्ठू खेलों की अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित हुईं।
बागेश्वर जनपद की टीमों ने सभी खेलों में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खो-खो अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें फाइनल जीतकर चैंपियन बनीं, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी अंडर-19 बालक वर्ग में बागेश्वर को द्वितीय स्थान मिला, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में टीम तृतीय स्थान पर रही। मुर्गा झपट में अंडर-19 बालक वर्ग में हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग अंडर-19 (44 किग्रा) में प्रियंका कोरंगा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग (34 किग्रा) में सुनीता प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि 31 किग्रा भार वर्ग में हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग (34 किग्रा) में प्रियांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया।
टीम के साथ कोच गणेश धपोला (खेल प्रशिक्षक बागेश्वर), प्रेमा गढ़िया और पवन कुमार मौजूद रहे। यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने दी।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवाड़ी, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  19 दिन बाद भी नहीं बन पाया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों में भारी नाराजगी,भैंसखाल में कल्मट टूटने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित, खाद्यान्न और गैस संकट गहराया
Ad
Share on whatsapp