logo

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बागेश्वर पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। कपकोट के बघर क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने को देखते हुए बागेश्वर पुलिस ने तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस टीमें लोगों को नदी किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए जागरूक कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ता की तरह इस्तेमाल करने का आरोप, हरीश ऐठानी ने मांगी जांच

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानसून और अतिवृष्टि को देखते हुए पुलिस को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत सूपी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

पुलिस ने आमजन से तेज बहाव वाली नदियों, नालों और जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाने की अपील की है। लोगों से जरूरी न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलने और बच्चों को जलभराव व संवेदनशील स्थानों से दूर रखने को कहा गया है। पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पशुपालकों को वितरित किया जा रहा बरसीम और जई का बीज, 250 से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

पुलिस ने कहा कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल 112 पर सूचना दें। बागेश्वर पुलिस ने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp