logo

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने कश्मीर फाइल्स फ़िल्म पर केजरीवाल के दिए बयान पर फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म पर दिए गये बयान का विरोध कर रहे थे।

अरविंद केजरीवाल द्वारा कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म को झूठा बताया गया है। उन पर हुए अत्याचारों को फिल्मी कहानी बताया गया है जिससे आक्रोशित होकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में सदस्यों ने पुतला दहन करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जो देशविरोधी फिल्म बनाते हैं उनको केजरीवाल टैक्स फ्री करते हैं, लेकिन देश के लोगों के दर्द पर बनी फिल्म को बेकार बताते हैं। उनके हर कार्यक्रम के बहिष्कार की भी मांग उनके द्वारा की गई है।इस मौके पर जिला महामंत्री आदर्श कठायत, दीपक घस्याल,प्रशांत तिवारी, दीपक मेहता,सूर्यभान सिंह,कमल खेतवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पट्टा धारकों का आमरण अनशन शुरू, प्रमोद कुमार बैठे आमरण अनशन पर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp