logo

घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरी महिला, हुई मौत

खबर शेयर करें -

तहसील कपकोट के अंतर्गत कनयूटी निवासी एक महिला घास काटने के दौरान असंतुलित होकर पहाड़ी से गिर गयी। हादसे में गंभीर चोट के कारण महिला की दर्दनाक मौत हो गयी।

कपकोट तहसील के अंतर्गत कनयूटी गांव निवासी घास उमा जोशी पत्नी कैलाश जोशी जानवरों के लिए घास लेने पोथिंग मोटरमार्ग के पास गई थी। घास काटने के दौरान वह अचानक असन्तुलित होकर गिर गयी। जिस कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. पियूष कुमार ने बताया कि महिला को यहां मृत अवस्था में लाया गया था। महिला के चार बच्चे हैं। महिला की परिवारिक स्थिति काफी दयनीय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp