logo

सरयू किनारे सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अग्निकुंड पुल से नारायण देव वार्ड और ज्वालादेवी वार्ड होते हुए सरयू किनारे महंत बगीचे तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द सड़क निर्माण और मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की मांग उठाई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सड़क न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रस्तावित सड़क बनने से दूध और गैस के वाहन मोहल्लों तक पहुंच सकेंगे तथा लोगों को गैस के लिए सड़क पर लंबी कतारें नहीं लगानी पड़ेंगी। साथ ही समय पर घरों से कूड़ा उठान भी हो सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि कूड़ा वाहन मोहल्लों तक नहीं पहुंचने के कारण कुछ लोग मजबूरी में सरयू नदी में कूड़ा डाल देते हैं, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। सड़क बनने से कूड़ा प्रबंधन बेहतर होगा और नदी को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। लोगों ने सड़क किनारे जिलाधिकारी कार्यालय मार्ग की तर्ज पर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान विक्रम पिल्ख्वाल, नरेंद्र सिंह नेगी, राधा नेगी, प्रेमा देवी, भवानी दत्त पाठक, आनंदी देवी, जानकी पाठक, प्रेमा पांडे, नेहा पांडे, इंदर सोनी, हीरा देवी, बालकृष्ण, विमला और मदन सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम का कमस्यार में औचक निरीक्षण, भैंसखाल कल्मट प्रकरण पर पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लगाई फटकार
Ad
Share on whatsapp