logo

आरे में खुली बैठक से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: ग्राम सभा आरे में आज एक खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर रहा। बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल मौजूद रहीं। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। खुली बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से समान नागरिक संहिता से संबंधित प्रावधानों और उसके ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों को सरल भाषा में समझाई गई। इसके साथ ही राशन, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। खुली बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। कई मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रतबे क्षेत्र में सड़क और जमीन धंसने से परिवार दहशत में, प्रशासन से की सुरक्षात्मक कार्यवाही की मांग

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने कहा कि सीएम धामी विकास गांव-गांव पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत खुली बैठक का प्रत्येक ग्राम सभा में आयोजन किया जा रहा है। बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों को योजनाओं की सही जानकारी देना और उनकी समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करना है। सरकार की मंशा है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यूसीसी जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था को लेकर भ्रम न रहे, इसके लिए जागरूकता जरूरी है। ग्राम प्रधान आरे दीपक खेतवाल ने कहा कि इस तरह की बैठकों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद बनता है। आज कई समस्याओं का समाधान हुआ और योजनाओं की जानकारी मिलने से लोग लाभान्वित हुए। आगे भी ऐसी बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाली की ओर बढ़े कदम, मनकोट क्षेत्र में जनभागीदारी से सजेगा बंजर पहाड़

खुली बैठक के बाद ग्रामीणों ने कहा कि यह बैठक काफी बेहतर रही। यहां कई लोगों की समस्याएं सामने आईं और अधिकारियों ने उन्हें गंभीरता से सुना। योजनाओं और यूसीसी की जानकारी मिलने से ग्रामीणों को बहुत फायदा हुआ है। खुली बैठक को लेकर ग्रामीणों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुरेश परिहार,पूर्व प्रधान परीक्षित खेतवाल, दिनेश गड़िया,जीवन सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp