logo

नैनीताल में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद,आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें -

नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना ने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नैनीताल पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा न केवल तत्काल FIR दर्ज की गई, बल्कि आरोपित को त्वरित रूप से गिरफ्तार भी कर लिया गया है

विरोध में नैनीताल के लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहे और हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल से तल्लीताल होते हुए आयुक्त कार्यालय कूच किया। यहां आरोपी के खिलाफ आयुक्त दीपक रावत को एक ज्ञापन देकर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  यूजीसी के विरोध में सर्व समाज ने खोला मोर्चा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की भी मांग

जुलूस में अभूतपूर्व संख्या में जुड़े लोगों ने नारेबाजी की और न्याय की मांग की। व्यापारियों ने शहर में रुके पर्यटकों के लिए अपनी तरफ से मुफ्त खाने की व्यवस्था की। इस दौरान पुलिस और गोपनीय तंत्र का बड़ी संख्या में जमावड़ा देखा गया। मुहिम में जय श्रीराम सेवा दल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदूवादी संगठनों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में धूमधाम से मनाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp