logo

उत्तराखंड: CM धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर किए ये 5 बड़े ऐलान

खबर शेयर करें -

देश का 79 स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देहरादून में परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छह घोषणाएं की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

और ये पांच घोषणाएं भी

1.राज्य के उन विद्यालयों में, जहां मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें सरकार दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

2.राज्य पेयजल की किल्लत वाले विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।

3.ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय में एक हजार रुपए की वृद्धि होगी।

4.सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, 29 जून को सचिवालय कूच करेंगे गुरिल्ला

5.राज्य में दूरस्थ व रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के समग्र विकास और प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिनका संचालन व समन्वय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp