logo

कपकोट में 2 किलो चरस के साथ बरेली के दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कपकोट पुलिस और एसओजी/एएनटीएफ टीम ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को 2.092 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान कपकोट क्षेत्र के शामा बैंड तिराहे के पास स्कूटी संख्या UK01TA4544 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार युवकों के कब्जे से 2.092 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से राहुल वर्मा पुत्र ओम शंकर वर्मा, निवासी हनुमान मंदिर गली, स्टेडियम रोड, संजय नगर, बरेली, उम्र 32 वर्ष और रोहित सिंह पुत्र ओमकार सिंह, निवासी दुर्गानगर, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 50/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में चरस की तस्करी से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जीवन सामंत, एसओजी के कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, कांस्टेबल भुवन बोरा, कांस्टेबल मोहन सिंह, एसओजी/एएनटीएफ के कांस्टेबल संतोष सिंह और चालक विजय कुमार शामिल रहे।

Share on whatsapp