logo

बड़ी पन्याली गांव से लापता हुए दो नाबालिग बच्चे, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

खबर शेयर करें -

दो नाबालिग तीन दिन से लापता है। उनके परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नाबालिग बेटों के एकाएक लापता होने से स्वजन परेशान हैं।

बड़ी पन्याली निवासी हेमा देवी पत्नी भगवत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते तीस दिसंबर को दीपक सिंह 11 वर्ष और गांव के नामेश सिंह पुत्र देव सिंह उम्र 16 वर्ष लापता हैं। वह राजकीय इंटर कालेज शामा में अध्यनरत हैं। उनकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि धारा 365 में अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया गया है। उपनिरीक्षक विवेक चंद्र विवेचना कर रहे हैं। सभी थाना, चौकी, डीसीआरबी, आरटी सैट, आरजी को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व भी यह बच्चे घर से भाग गए थे। जिन्हें पुलिस ने बरामद किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp