logo

वनाग्नि से निपटने को ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण,वन विभाग और द हंस फाउंडेशन ने आयोजित की कार्यशाला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। वन विभाग और द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में आज एक दिवसीय वॉलिंटियर फायर फाइटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्या ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को वनाग्नि नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण के दौरान SDRF, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव और आग पर नियंत्रण के व्यावहारिक तरीके बताए। ग्रामीणों को आपदा के समय सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम में वनाग्नि की रोकथाम और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। द हंस फाउंडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर पुरुषोत्तम थपलियाल ने संस्था की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रभारी एसडीओ एमएस गुसाईं, वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह, द हंस फाउंडेशन से खीम सिंह रावत, भुवन पांडे और दीपक चंद्र सहित SDRF, फायर ब्रिगेड, वन विभाग एवं द हंस फाउंडेशन के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share on whatsapp