logo

बाहरी व्यापारियों के विरोध में व्यापार संघ ने कल बाजार बंद का किया आह्वान

खबर शेयर करें -

दुर्गा पूजा महोत्सव और रामलीला मंचन के दौरान नुमाईशखेत मैदान में नगर पालिका ने दुकानें बनाई। इनके आवंटन होते ही विरोध बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने कल बाजार बंद का आह्वान कर दिया है।

नुमाइशखेत मैदान में बाहरी व्यापारियों को नवरात्र के मौके पर दुकानें आवंटित करने के विरोध में व्यापार मंडल ने 24 सितंबर को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। नगरपालिका और तहसील प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने के बाद व्यापार मंडल ने यह कदम उठाया है। व्यापार मंडल अधयक्ष कवि जोशी ने सभी व्यापारियों से अपने हितों की रक्षा के लिए बंद को सफल बनाने की अपील की है।

नुमाइशखेत मैदान में नगरपालिका ने नवरात्र के दिनों के लिए बाहरी व्यापारियों को दुकानें आवंटित की हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि पालिका का यह कदम नगर के व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने वाला है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने बाहरी लोगों को दुकान देने के विरोध में गुरुवार से शुक्रवार तक बैठक, प्रदर्शन और एसडीएम से वार्ता की। मामले का हल नहीं निकलने पर शनिवार को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp