logo

पीएम मोदी की रैली में जा रही बस और कार मे हुई भिड़ंत,कार सवार तीन की मौत,कई घायल

खबर शेयर करें -

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे में बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस भिड़ंंत में कई लोग घायल हो गए. प्राइवेट बस में भाजपा के लोग देहरादून प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने जा रहे थे।

कार और बस की हुई टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जनपद सहारनपुर के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर थाना बिहारीगढ़ के मोहण्ड जंगल में देहरादून की ओर से आ रही एक कार और भाजपा की रैली में जा रही एक बस में सीधी टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं, सूचना मिलते ही थाना बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और वैगनआर से तीन लाख नकद और पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं। राहगीरों के अनुसार टक्कर जबरदस्त थी। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार सवार दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp