logo

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुजरात में हजारों कर्मचारियों ने ली एक साथ छुट्टी।

खबर शेयर करें -

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुजरात में हजारों कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। स्कूलो के शिक्षकों सहित गुजरात सरकार के हजारों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग करते हुए आज सामूहिक आकस्मिक अवकाश लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को लेकर कार्यशाला,ग्राम प्रधानों ने बताईं समस्याएं

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के समन्वयक महेश मोरी ने कहा हमारी मुख्य मांग ओपीएस थी और राज्य सरकार ने कल इस मुद्दे का हल नहीं किया। यह मुद्दा राज्य के प्रत्येक कर्मचारी को प्रभावित करता है इसलिए उन्होंने आज सामूहिक आकस्मिक अवकाश से जुड़ने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  28 करोड़ के डीएमएफ फंड में घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने जिला कार्यालय में दिया धरना

उन्होंने कहा कि अकेले भावननगर में आज करीब 7000 सरकारी अध्यापक अवकाश पर रहे। शिक्षकों, पंचायत स्वास्थ्य कर्मियों एवं राजस्व कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन राज्य में ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर पिछले कुछ समय से प्रदर्शन कर रही हैं।

Share on whatsapp