logo

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्य की पुत्री नेहा आर्य का नर्सिंग ऑफिसर के रूप में चयन होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर की नेहा आर्य का नर्सिंग ऑफिसर के रूप में चयन होने पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी है। दरअसल बीते दिन चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा राजकीय चिकित्सालयों में महिला व पुरुष नर्सिंग अधिकारी के 1564 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसमें से 1377 रिक्त पदों पर रिजल्ट घोषित करने के बाद बागेश्वर की नेहा आर्य पुत्री पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा आर्या ने भी डिग्रीधार के रूप में 70.57 अंक प्राप्त कर नर्सिंग ऑफिसर के रूप में एक पद अपने नाम किया।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने पति विजय आर्य (वर्तमान में दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं) को दिया है उन्होंने कहा कि मेरी इस यात्रा में मेरे परिवार ने स्तंभ के रूप में मेरा सहयोग किया।
नेहा से बातचीत होने पर उन्होंने बताया बागेश्वर के चौगांवछीना गांव से दसवीं, राष्ट्रीय मिशन इंटर कॉलेज बागेश्वर से बारहवीं के बाद उन्होंने ड्रोन नर्सिंग कॉलेज रूद्रपुर से बीएससी नर्सिंग किया। कुछ समय तक इसी कॉलेज में अध्यापक के रूप में भी कार्य किया और समय के साथ-साथ उन्होंने एमएससी के दौरान चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए आवेदन किया और साल भर के इंतजार के बाद उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई।

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 1564 रिक्त पदों के सापेक्ष 1377 पदों पर अंतिम श्रेष्ठता सूची जारी की गई जिसके तहत नर्सिंग अधिकारी महिला (डिप्लोमाधारक) की संख्या 748, नर्सिंग अधिकारी महिला (डिग्रीधारक) 370, नर्सिंग अधिकारी पुरुष (डिप्लोमाधारक) 163, और नर्सिंग अधिकारी पुरुष (डिग्रीधारक) वर्ग में 96 का चयन हुआ।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत सभी नर्सिंग ऑफिसर को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय बाद 1377 नर्सिंग ऑफिसर मिले जिनकी प्रथम तैनाती पर्वतीय जनपदों के सरकारी चिकित्सालयों में शीघ्र कर दी जाएगी जिससे दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी।

इधर नेहा के नर्सिंग ऑफिसर बनने पर उनके पति विजय आर्य, पिता प्रेमचंद आर्य और माता दीपा आर्य समेत पूरे परिवार ने खुशी जताई और नेहा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp