logo

कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट का कपकोट में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष, बागेश्वर अर्जुन भट्ट के प्रथम बार कपकोट आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती मेरी प्राथमिकता है। आगामी समय में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र की जनता ने हमेशा कांग्रेस को समर्थन दिया है और उस विश्वास को मजबूत करना पार्टी का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  मॉक ड्रिल में धधकी आग, फायर कर्मियों ने सिखाया बचाव का हुनर

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने जिलाध्यक्ष के स्वागत अवसर पर कहा कि अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनका अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा में 74 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गड़िया ने कहा कि कपकोट कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह पहला अवसर मिला है जब नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। आने वाले चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव आमजन, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद विज्ञान महोत्सव का सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सदस्य एवं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp