logo

बिलौन में चल रहे गणेश महोत्सव का विसर्जन के साथ हुआ समापन

खबर शेयर करें -

नगर के बिलौना में चल रहे गणेश महोत्सव का आज विसर्जन के साथ समापन हो गया । भगवान गणेश को विदा करने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। उन्होंने गणपति पंडाल से समण गोलू मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली। मंदिर के समीप सरयू नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने गणपित बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाए। भक्तों ने उन्हें नम आखों से विदाई दी।

बिलौना में 31 अगस्त को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। दस दिन तक चले महोत्सव में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस दौरान पंडाल में सुबह और सायंकाल भव्य आरती का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने विधिविधान से बप्पा की स्तुति की। स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। समापन दिवस पर सुबह पंडित विधिविधान से पूजा करवाई। यजमान सहित अन्य भक्तों ने हवन यज्ञ में भागीदारी की। उन्होंने क्षेत्र की सुख और शांति के लिए दुआ मांगी। दोपहर बाद पंडाल से भगवान गणेश की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल- नगाड़े की थाप पर सैकड़ों भक्तों ने थिरकते हुए इसमें भागीदारी की। पंडाल से होकर मुख्य मोटर मार्ग पर जैसे ही शोभा यात्रा निकली, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपित की भक्ति के रंग में रंग गया। समण मंदिर तक शोभायात्रा निकली। जिसके बाद भक्तों ने भगवान गणपित की मूर्ति को गोलू मंदिर के समीप सरयू नदी में विसर्जन किया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों आखें नम हो गई। उन्होंने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाए। इस मौके पर हरीश सुयाल, चंद्रशेखर कांडपाल, लक्ष्मण घनोला, सोभन सिंह, जसवंत सिंह,सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp