logo

जवानों को वज्युला इंटर कालेज की छात्राएँ भेजेंगी राखीयां, खुद ही निर्मित भी कर रही है राखीयां

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार वज्यूला की छात्राएँ भेजेंगी केआरसी व एसएसबी के जवानों को राखियां

वज्यूला विद्यालय की नवी और दसवीं की छात्राएँ कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की के निर्देशन में राखी निर्मित कर रही हैं। छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों की रक्षा हेतु राक्षाबंधन के लिए राखियां तैयार की हैं।

कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की ने बताया की देश के वीर भाइयों के लिए हमारी और से सलाम है। उन्होंने कहा उनके द्वारा तैयार की जा रही राखी की लागत रुपया ढाई रुपए आ रही है जबकि बाजार में सामान्य रक्षा धागा भी 10 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने कहा सभी छात्राएँ अपने घरों के लिए भी राखी बनाने के लिए प्रेरित हुए हैं जो की एक तरीका का कौशल विकास भी है। प्रधानाचार्य दीपक आर्य ने बताया की पूर्व वर्ष में भी विद्यालय की बहनों ने राजेश्वरी कार्की के नेतृत्व में राखी निर्माण कर केआरसी भेजी थी। इस बार केआरसी के साथ-साथ एसएसबी के जाबाजों को भी राखी भेजी जाएंगी। दोनो फोर्सो में 250-250 राखियां भेजी जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp