logo

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला,रद्द हुई भर्ती परीक्षाओं को कराएगा लोक सेवा आयोग।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है. ऐसे में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात हजार पदों के लिए प्रस्तावित सभी परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा. इस साथ ही कैबिनेट ने 770 पदों के लिए पांच परीक्षाएं रद्द कर दी है. इनमें वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक अब समाप्त हो गई है. इस बैठक में आवास विकास के मद में 500 मीटर वर्ग तक के लिए लिए अपने भवन बनाने हेतु नेशनल या फिर राज्य के बिल्डिंग बाइलॉज का पालन कर सकते हैं. इस अलावा जीएसटी के तहत विद्युत बिलों के भुगतान के लिए ‘बिल लाओ और इनाम पाओ’ स्कीम लाई गई है. वहीं, प्रधानाचार्य के पदों को 50 फीसदी प्रमोशन और 50 फीसदी प्रवक्ताओं की परीक्षा करवाकर भरा जाएगा. वहीं, कैबिनेट मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि आईआईटी रुड़की के तहत आने वाले शिक्षण संस्थान का नाम शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान रखा जाएगा. इसके साथ ही श्रीनगर सुमाड़ी में मौजूद स्कूलों का एकीकरण करके 5 राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को सोसाइटी मोड में चलाया जाएगा. साथ ही बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत प्रभावितों के विस्थापन और मुआवजा देने के नियम को भी कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है.

कैबिनेट अन्‍य प्रमुख निर्णय
आवास विकास विभाग के तहत बिल्डिंग बायलाज में 500 वर्गमीटर तक एकल आवासीय भवन निर्माण को केंद्र सरकार या राज्य सरकार के नियमों में से किसी एक का करना होगा पालन.वित्त विभाग के जीएसटी को लेकर फैसला लिया गया है. इसके तहत बिल लाओ इनाम पाओ स्कीम शुरू होगी.शहरी विकास विभाग के तहत एकाउंटिंग के तहत.खाद्य विभाग में सहायक नियंत्रक सेवा नियमवाली में बदलाव होगा.राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य के रिक्त 50 प्रतिशत पदों को परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा.पांच राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का सोसायटी मोड में संचालन होगा.केदारनाथ धाम में शेष कुछ निर्माण कार्यों को पूर्व की एजेंसी कराने का निर्णय लिया है.कैबिनेट में पर्वतीय क्षेत्रों में सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। भूमि व भवन की उपलब्धता पर विचार होगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp