logo

स्वीप टीम ने कॉफी विद डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट कार्यक्रम का किया आयोजन

खबर शेयर करें -

आागामी लोकसभा समान्य निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप टीम द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कॉफी विद डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकरी अनुराधा पाल द्वारा सभी डीएलएड प्रशिक्षुओं, प्रवक्ताओं एवं कार्मिकों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई एवं नये मतदाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें जागरुक किया। प्रशिक्षुओं के साथ मतदान सम्बंधित सभी शंकाओं, गुप्त मतदान तथा हर मतदाता की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान 60 प्रशिक्षुओं द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया गया। अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व है। लोकतन्त्र में भारत राष्ट्र की शक्ति निहित है, आज सारा विश्व भारत के लोकतन्त्र को सम्मान की दृष्टि से देखता है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को अवश्य मतदान करना चाहिए। उन्होंने स्वीप टीम के कार्यो की सराहना करते हुए आगे भी इनोवेटिव क्रियाकलाप करने को कहा।


इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सौन द्वारा स्वीप द्वारा चलाये जा रहे मतदाता कैम्पेन, रंगोली निर्माण, स्लोगन, प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद शत प्रतिशत मतदान हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।


इस अवसर पर डायट प्राचार्य डॉ. केएस रावत डॉ. भैरव दत्त पाण्डे, डॉ. संदीप कुमार जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. दया सागर, डां हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा, आलोक पांडे, ललित मोहन जोशी, हरीश राम, हिमांशू चौबे, प्रदीप राज समेत सभी डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp