logo

बागेश्वर में पहली बार आयोजित सामाजिक विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की भावना के अनुरूप जनपद बागेश्वर में शनिवार को पहली बार जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बागेश्वर में आयोजित इस महोत्सव में तीनों विकासखंडों से चयनित 18 विद्यार्थियों ने मॉडल, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी किशन सिंह मलड़ा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी तथा कार्यक्रम संयोजक रवि कुमार जोशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर शैक्षणिक उत्साह एवं सामाजिक चेतना के रंगों से सराबोर दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्य अतिथि किशन सिंह मलड़ा ने कहा कि सामाजिक विज्ञान समाज को समझने और उसे सकारात्मक दिशा देने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी केवल पाठ्य-पुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण भी विकसित कर रहे हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि NEP-2020 का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन से जोड़ना है, जिसे बच्चों ने अपने आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और स्पष्ट अभिव्यक्ति से सिद्ध किया है।

डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने कहा कि सामाजिक विज्ञान महोत्सव विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, संवैधानिक चेतना और सांस्कृतिक समझ विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आसाराम ने भी आयोजन को विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र हितों की मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का पुतला फूंका

कार्यक्रम संयोजक रवि कुमार जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्णतः पारदर्शी ढंग से निर्धारित शैक्षणिक मानकों के आधार पर किया गया।
निर्णायक मंडल में आंचल परिहार, डायट प्रवक्ता डॉ. दीपा जोशी एवं डॉ. सी.एम. जोशी शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीनों विधाओं में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी आगामी माह पिथौरागढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में जनपद बागेश्वर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिरों में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग

परिणाम इस प्रकार रहे—

भाषण प्रतियोगिता
प्रथम: सचिन मेहता (रा.उ.प्रा.वि. रैंथल, कपकोट)
द्वितीय: सुवर्णा जोशी (रा.इ.का. गरूड़)
तृतीय: निशा आगरी (रा.उ.प्रा.वि. चौगांवछीना, बागेश्वर)

मॉडल प्रतियोगिता
प्रथम: दीपांशु (रा.उ.प्रा.वि. भतड़िया, गरूड़)
द्वितीय: यामिनी कोरंगा (रा.इ.का. माजखेत, कपकोट)
तृतीय: सागर जोशी (रा.इ.का. बागेश्वर)

क्विज प्रतियोगिता
प्रथम: गोकुलानंद (रा.उ.प्रा.वि. चचई, कपकोट)
द्वितीय: हर्षिता (रा.इ.का. काफलीगैर, बागेश्वर)
तृतीय: उदय प्रताप (रा.उ.प्रा.वि. भतड़िया, गरूड़)

कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में नवीन चंद्र पाठक सहित डी.एल.एड. के 23 प्रशिक्षु, संस्थान के प्रवक्ता डॉ. राजीव जोशी, रुचि पाठक, पूजा लोहुमी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp