logo

इस दिन होंगे कुमाऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव

खबर शेयर करें -

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पिछले दिनों से आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया है कि 25 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभी परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में कपकोट महाविद्यालय के तीन प्राध्यापकों के शोध पत्र चयनित

कुलसचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शासन के उच्चाधिकारियों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की सहमति दे दी है और इसे निर्धारित तिथि पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपना भूख हड़ताल और आंदोलन समाप्त करें, जिससे शैक्षणिक कार्य नियमित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को कल सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी की अधिसूचना
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp