logo

छात्र संघ चुनाव से पहले ही छात्र नेता आईसीयू में भर्ती

खबर शेयर करें -

हलद्वानी : छात्र संघ चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन छात्र नेता अपने-अपने समर्थन में प्रचार प्रसार तेज कर दिया है ऐसे में अब छात्रों की आपसी संघर्ष भी दिखाई देने लगा है. मामला लाल कुआं कोतवाली क्षेत्र का है जहां हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र गुटों के बीच हल्दूचौड़ में जबरदस्त संघर्ष हुआ है।

बीती रात हल्दूचौड़ क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर उनके अन्य आधा दर्जन युवकों द्वारा कार्तिक रजवार के समर्थकों के साथ-साथ वर्तमान उपसचिव देवेंद्र नैनवाल व उपाध्यक्ष भगत सिंह दरियाल को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया जो कि वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है।बिंदुखत्ता निवासी भगत सिंह दरियाल पुत्र देव सिंह दरियाल निवासी विकासपुरी (बिन्दुखत्ता) द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर कहा है कि मै हल्दूचौड़ से सिंघलफार्म के रास्ते अपने मित्र देवेन्द्र सिंह नैनवाल s/o लक्ष्मण सिंह नैनवाल के साथ घर को जा रहा था रास्ते मे सिधलफार्म पर मुझे मेरे कुछ मित्र मिले जिनके साथ में बाते करने लगा,


कुछ थोड़ी देर बाद तीन लोग वहाँ ऊपर तमंचा रखा और मुझे मारना शुरू कर दिया, उसके बाद मेरे मित्रों ने बीच बचाव किया तो 5-6 लोग और आ गये जहां कांग्रेस के युवा नेता द्वारा तमंचे की बट से मारा फिर धारधार हथियार से सर पर वार कर दिया, मेरा दोस्त वही जमीन पर गिर गया, मित्रों को भी मारा, हम सब जान बचा कर वहाँ से भागे तथा हमने 112 मे सूचना दी, साथियों ने बृजलाल हास्पिटल मे ICU मे एडमिट है, जिसकी हालत बहुत गम्भीर है।

इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है साथ ही छात्रों की धर पकड़ के लिए टीम गठित करते हुए कुछ युवकों को उठाया है।
विदित रहे कि एलबीएस में छात्र संघ चुनाव को लेकर जबरदस्त गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है, जिसमें कई बार खूनी संघर्ष भी हो चुका है, तथा अब किसी गंभीर अप्रिय घटना की संभावना भी बन रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp