logo

उत्तरायणी मेले में मनः प्रभावी औषधियों पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण लगातार जारी।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
आयुक्त एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त आदेशों एवं जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत उत्तरायणी मेले के दौरान औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते 8 स्वर्ण पदक

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मनः प्रभावी (साइकोट्रोपिक) औषधियों के क्रय-विक्रय पर कड़ी नजर रखी गई। मेडिकल स्टोरों द्वारा इन दवाओं के बिक्री बिलों एवं रिकॉर्ड की गहन जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि नारकोटिक व मनः प्रभावी औषधियां केवल डॉक्टर के वैध पर्चे पर ही दी जाएं।
इसके साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवाओं की बिक्री, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बागेश्वर की 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य मेले के दौरान नशीली व अधोमानक दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना और आम जनता, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखना है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खदानों का संचालन बंद होने पर जिला कार्यालय में धरने पर बैठे ग्रामीण, वैधानिक आधार बताने की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp