logo

एसएसजे विश्वविद्यालय बागेश्वर कैंपस लगातार चौथी बार बना चैंपियन

खबर शेयर करें -

एसएसजे विश्वविद्यालय बागेश्वर कैंपस ने लगातार चौथी बार अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर बना चैंपियन

बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय बागेश्वर कैंपस ने मुनस्यारी में आयोजित अंतरमहाविद्यालय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार विजय प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और जिले में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन मुनस्यारी, उत्तराखण्ड में किया गया था, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय बागेश्वर कैंपस के निदेशक कमल किशोर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों और टीम के मार्गदर्शकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है तथा भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है। निदेशक ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास को भी प्रोत्साहित करना है, और यह जीत उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वही फुटबॉल कोच नीरज पांडे व धर्मेंद्र बोरा ने भी बालिकाओं की उपलब्धि पर खुशी जताई।

Share on whatsapp