logo

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने 5 लाख की 100 पेटी अवैध शराब के साथ 7 लोगो को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

एसओजी व कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने पांच लाख रुपये की 100 पेटी अवैध शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई चल रही है। 

सीओ शिवराज सिंह राणा ने कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए मामले का खुलासा किया। उन्होंने बातया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर धारी गांव के हनुमान मंदिर के पास बाहरी राज्यों के नंबर प्लेट वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की। चेकिंग में ऑल्टो कार  यूपी 15-7514 से आठ पेटी, टाटा 407 एचआर 61बी-1139 से 82 पेटी और रिट्ज कार डीएल 09सीएबी- 9869 से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस व एसओजी टीम ने अवैध शराब के साथ मनीष कुमार (31), निवासी बाजदीपुर जिला झज्जर हरियाणा, सतेंद्र (31) निवासी जौली, जिला सोनीपत हरियाणा, अनिल (40) और प्रदीप कुमार (35) दोनों निवासी पालरी, जिला सोनीपत, हरियाणा, हरिओम (31) निवासी‌ महरमपुर, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश, राजकुमार (40) निवासी बल्लाखेरी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और प्रताप सिंह तड़ागी (36) ग्राम पुड़कूनी, कपकोट को गिरफ्तार किया और कोतवाली लाई।

आरोपियों के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी एसआई कुंदन सिंह रौतेला, एसओजी के आरक्षी बसंत पंत, राजेश भट्ट, चंदन कोहली, रमेश गढ़िया, इमरान खान, संतोष राठौर, राजेंद्र कुमार और कोतवाली पुलिस के नरेंद्र गोस्वामी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp