logo

पिंडारी ग्लेशियर में लापता नोएडा के ट्रैकर की तलाश तेज, ड्रोन व डॉग स्क्वाड की मदद से सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के दौरान नोएडा निवासी 28 वर्षीय युवक अभिषेक चौहान के लापता होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, वन विभाग, आपदा मित्र, ग्राम प्रहरी व स्थानीय डिजिटल वॉलिंटियर संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार हो रही बारिश से सरयू घाट तक पहुंचा नदी का पानी

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा की निगरानी में गठित सात टीमों के करीब 30 सदस्य पिंडारी नदी के लगभग 25 किलोमीटर दुर्गम क्षेत्र में गहन खोजबीन में जुटे हैं। घने जंगलों और गहरी झाड़ियों में युवक का सुराग लगाने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। खराब मौसम और नेटवर्क की समस्या के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से शिक्षक बनने का मामला, चार शिक्षक अयोग्य घोषित

पुलिस स्थानीय गाइड, होमस्टे संचालकों, मैगी प्वाइंट संचालकों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित सुराग जुटाने में लगी है। वहीं, युवक के परिवार और दोस्तों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। आसपास के जिलों और थानों को भी अलर्ट जारी कर गुमशुदगी संबंधी जानकारी साझा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के तहत जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण

लापता युवक अभिषेक चौहान मूल रूप से शामली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने आमजन, ट्रैकर्स और स्थानीय लोगों से युवक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष कपकोट 9411113310 या पुलिस कंट्रोल रूम 9411112983 पर सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp