logo

पुरुष टीम में संगम ब्रेकरी और महिला टीम में जिम कार्बेट ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में डिग्री कालेज खेल मैदान में सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज महिला और पुरुष वर्ग में फाइनल मुकबला खेला गया। जिसमे महिला वर्ग में जिम कार्बेट और पुरुष वर्ग में संगम ब्रेकरी ने जीत हासिल कर ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि अपने नाम की।

बागेश्वर के सुराजकुंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित महिला ओपन प्राइज मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जिम कॉर्बेट स्कूल एवं बागेश्वर कॉलेज परिषर के मध्य खेला गया। जिसमें कॉलेज परिसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान में 73 रन बनाए। कॉलेज परिसर की ओर से हिमानी ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। जिम कॉर्बेट की ओर से नेहा ने तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए। 73 रनों का पीछा करते हुए जिम कॉर्बेट स्कूल ने सातवें ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज की। और 51 सौ रुपए और ट्रॉफी अपने नाम की। वही उपविजेता टीम को 2 हजार 500 रुपए नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

वही पुरुष वर्ग का फाइनल मैच कर्मियाल क्रिकेट अकादमी और संगम ब्रेकरी बागेश्वर के मध्य खेला गया। टास जीत कर पहले संगम ब्रेकरी  की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 189 रन 7 विकेट खोकर बनाए। संगम बकरी की ओर से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हुए गुड्डू बिष्ट ने 43 रन बनाए और कर्मियाल क्रिकेट अकादमी की ओर से सुमित, सैंडी,अशोक ने दो-दो विकेट लिए। वही कर्मियाल क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना पाई। फाइनल मैच संगम बेकरी ने 27 रन से जीत कर ट्रॉफी और 51 हजार की राशि अपने नाम की। वही उपविजेता टीम को 25 हजार की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि बसंती देव, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, सुरेश खेतवाल,रेखा खेतवाल, डॉ मधुलिका पाठक, भगवती नेगी, जगदीश कार्की, नरेंद्र खेतवाल,दीपक खेतवाल, किशन नगरकोटी,गणेश धपोला, संजय खेतवाल, महेश खेतवाल, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

वही स्वीप टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में जाकर सभी खिलाड़ियों और दर्शको को मतदान के लिए जागरूक करते हुए मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान स्वीप टीम के डॉ हरीश दफौटी, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp