logo

ज्वेलर्स शॉप पर दिनदहाड़े डकैती,5 करोड़ की ज्वैलरी लेकर हुए फरार,सीसीटीवी में कैद घटना

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात होने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के व्यस्ततम रानीपुर मोड़ पर स्थित बालाजी ज्वेलर्स पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने शोरूम के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों पर मिर्च वाला स्प्रे उड़ाया और उसके बाद तमंचे से फायरिंग करते हुए डकैती डाली। बालाजी ज्वैलर्स शोरूम पर हुई डकैती में बदमाश करीब 5 करोड़ रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े डकैती की सूचना शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों और ज्वेलर्स कारोबारीयो में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दावा किया कि जल्द बदमाशों को पड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल से कुछ दूरी पुलिस की चेक पोस्ट भी बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Ad Ad
Share on whatsapp