logo

बागेश्वर के गौरव और चेतन बने सेना मे लेफ्टिनेंट,युवाओं की उपलब्धि पर परिजनों और जिलेवासियों ने जताई खुुशी

खबर शेयर करें -

कबागेश्वर के दो युवा सेना में ऑफिसर बन गए हैं। देहरादून में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड बाद पांडेखोला (नुमाइशखेत) के गौरव लोहनी और जोशीगांव (मंडलसेरा) निवासी चेतन बोरा सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। युवाओं की उपलब्धि पर परिजनों और जिलेवासियों ने जताई खुुशी।

जोशीगांव निवासी चेतन बोरा का चयन आसाम राइफल्स में हुआ है। वह दो जनवरी को तिनसुखिया (असम) में नियुक्ति देंगे। चेतन ने प्रांरभिक शिक्षा महर्षि विद्या म‌ंदिर और इंटरमीडिएट की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। बचपन से ही सेना में जाने के इच्छुक चेतन पढ़ाई में भी होनहार थे। उन्होंने सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा 90 प्रतिशत से अधिक अंक ला‌कर उत्तीर्ण की थी। चेतन के पिता राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेंद्र बोरा और माता गृहणी तारा बोरा को अपने पुत्र की सफलता पर बेहद गर्व है। शिक्षक बोरा ने बताया कि चेतन ने अपनी सफलता से उनकी शिक्षा-दीक्षा और पालन-पोषण को सार्थक कर दिखाया है। चेतन की उपलब्धि पर राजूहा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश रावत, ‌भुवन भट्ट, चरण सिंह बघरी, आदि ने खुशी जताई है।

वही पांडेखोला निवासी गौरव लोहनी की प्रांरभिक और माध्यमिक शिक्षा नेशनल मिशन इंटर कॉलेज बागेश्वर से हुई। जिसके बाद वह उच्च ‌शिक्षा के लिए हल्द्वानी चले गए थे। पढ़ाई के दौरान उनका चयन एनडीए में हो गया। तीन वर्ष के प्रशिक्षण के बाद शनिवार को सह सेना में लेफ्टिनेंट बने। उनके पिता ओम प्रकाश लोहनी पुरोहिती का कार्य करते हैं, जबकि मां बिमला लोहनी गृहणी हैं। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कठिन मेहनत को दिया है। उनकी सफलता पर निर्मल लोहनी, सुरेश जयसूर्या,आशीष धपोला,भुवन कांडपाल, पंकज पांडेय सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp