logo

रेखा आर्या ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

खबर शेयर करें -

बागेश्वर उपचुनाव में मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बहाया पसीना,की नुक्कड़ सभाएं

बागेश्वर: कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ देश मे तुष्टिकरण की और लड़ाने की राजनीति की है। कांग्रेस पार्टी ने देश पर 70 साल राज किया और विकास के नाम पर देश व प्रदेश को पीछे धकेलने के साथ छलने का काम किया है। यह बात बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित जनसभा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहीं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बीते कुछ दिनों से पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रही हैं। जहां वह सुबह से लेकर देर शाम तक जनसभाएं कर पार्वती दास को वोट देने की अपील कर रही हैं। आज भी उन्होंने भतरौला,तल्ला बिलौना,मंडलसेरा, वानरी, भुल्यूडा,घटबगड़ क्षेत्रो में जनसभाएं व नुक्कड़ सभाएं की।

इस दौरान उन्होंने सभी से आगामी 5 सितंबर को होने जा रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। कहा कि स्वर्गीय चंदन राम दास जी के अधूरे सपनों को अगर कोई पूरा कर सकता है तो वह पार्वती दास ही है।कहा कि यह चुनाव अन्य चुनावों से बिल्कुल अलग है,यह चुनाव दुखपूर्ण है क्योंकि हमने और बागेश्वर की जनता ने अपने विकास पुरुष को खोया है, ऐसे में हम सब की यह जिम्मेदारीऔर अधिक बढ़ जाती है कि हमसब अब उनकी धर्मपत्नी को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा पहुंचाये।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बागेश्वर भाजपा श्री रमेश तिवारी जी,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रमोद मेहता जी, नगर उपाध्यक्ष श्री महेश नेगी जी,नगर मंत्री श्रीमती बसन्ती देवी जी,बूथ अध्यक्ष श्री प्रमोद लाल जी सहित पार्टी कार्यकर्ता, देवतुल्य स्थानीय जनता व मातृशक्ति उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp