पंडित बद्रीदत्त पाण्डे परिसर बागेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के नए सत्र 2023-24 हेतु पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं।
एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा भाकुनी ने बताया है कि नए सत्र में छात्र/छात्राओं के पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गीता बृथ्वाल और डॉ. उमेश चंद्र जोशी को कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द पंजीकरण फार्म भरने को कहा है। एन.एस.एस. में सीमित सीटों के चलते छात्र/छात्राओं की आज से ही लंबी कतार लगी रही। विश्वविद्यालय के नए परिसर बन जाने से छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह भी देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया की एन.एस.एस. पंजीकरण की तिथि आज 22/07/2023 से 26/07/2023 तक है। एन.एस.एस. में सीमित सीटे है इसलिए उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अधिक से अधिक मात्रा में पंजीकरण करने के अपील की।