logo

रेडक्रॉस सोसाइटी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालन के लिए भेजा प्रस्ताव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने 10 मोबाइल मेडिकल यूनिटो के संचालन की मांग उठाई है। सोसायटी ने डीएम के माध्यम से हंस फाउंडेशन को प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में हंस फाउंडेशन मैदानी क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन कर रहा है। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि उम्मीद है की फाउंडेशन के सहयोग से जल्द यूनिट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वही मोबाइल यूनिट में इलाज और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध होती है। हंस फाउंडेशन की मोबाइल यूनिट में हर समय एक डॉक्टर,एक नर्स,एक फार्मासिस्ट और ड्राइवर तैनात रहता है। रोस्टर के अनुसार जगह-जगह पहुंचकर मरीजों की जांच करती है। जिसकी पहाड़ी जनपदों मे भी सख्त जरूरत है। इसको देखते हुए ही रेडक्रॉस सोसायटी ने जनपद में इसके संचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp