logo

पोकलैंड मशीन के पार्ट के साथ एक गिरफ्तार, बरामद माल की कीमत तीन लाख

खबर शेयर करें -

पोकलैंड मशीन के मुख्य पार्ट VECU (कीमत 03 लाख) को चोरी कर बेचने की फिराक में लगे अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर मय चोरी किए गए सामान ( VECU) के साथ किया गिरफ्तार ।

10-10-2023 को वादी विरेन्द्र सिंह मेहरा पुत्र श्री बहादुर सिंह मेहरा निवासी गोरापड़ाव हल्द्वानी, जिला नैनीताल, द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि मेरी पोकलैड मशीन VCEC 210DT00250496 VOLVO EXCAVATOR इंजन न0-12089565 जो खुलदौड़ी बागेश्वर में स्थित उत्तराखण्ड माइन्स एंड मिनरल्स खड़िया खान में किराये पर लगी थी जो कि बरसात में खनन का कार्य ना होने के कारण माह 01 जून से खड़िया खान में ही खड़ी थी। दिनांक 08-10-2023 को जब मेरा ऑपरेटर और मैं मशीन स्टार्ट करने माइन्स में गये तो हमने देखा कि पोकलैड मशीन के अंदर से उसका मुख्य पार्ट VCEC चोरी हो गया है जिसकी कीमत लगभग 3,00000/ (तीन लाख) है जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के विरुद्व कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा एफआईआर न0-78//2023 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0मीना रावत के सुपुर्द की गयी।

उक्त सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर द्वारा तत्काल घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी कोतवाली व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत लगातार तलाश व सुरागरसी/पतारसी की गयी दौराने तलाश व पतारसी व मुखबिर की सूचना पर चंडिका मंदिर के निचले गेट के पास मोड़ पर आये तो एक संदिग्ध व्यक्ति
मो0सा0-UK04H8570 पल्सर पर बैठा मिला जिसके पीठ पर नीले काले रंग का पिट्ठू बैग लटकाया था जो पुलिस की गाड़ी को आता देख एकदम सकपकाकर मोटर साइकिल स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त से पूछताछ करने पर अपना नाम मनमोहन सिंह दफौटी पुत्र कुन्दन सिंह दफौटी, निवासी तुनेड़ा माल्ता, थाना कोतवाली बागेश्वर, उम्र 37 वर्ष बताया गया तथा पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के कंधे में लटके बैग को चैक किया तो उसमें से 01 सिल्वर रंग का धातु का चौकोर डिब्बानुमा उपकरण बरामद हुआ जिस पर साइड में EC 2102504960496 VOLVO 12.06.17 ऊपरी सिरे पर VOLVOP/N0 14594707 P/NAME CONTROL-VECU तथा बार कोड लगा बरामद हुआ।

उक्त पकड़े गये व्यक्ति से बरामद VECU पार्ट को वादी मुकदमा को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई गयी तो वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि यही मेरी पोकलैड मशीन का VECU पार्ट है मशीन की दी गयी रसीद पर अंकित VECU सीरियल न0 से बरामद VECU पार्ट पर अंकित सीरियल न0 से मिलान किया गया तो सीरियल नं0 एक ही पाया गया जिसके आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछने पर बताया गया कि मैंने खुलदौड़ी खड़िया खान में खड़ी पोकलैड मशीन से उसका VECU पार्ट माह सितम्बर में चोरी किया गया था जिसे मैं तभी से बेचने की कोशिश कर रहा हूं और आज भी मैं इसे बेचने के लिए बाजार आया था।

पुलिस टीम का विवरण
01-प्रभारी कोतवाली व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट
02-उ0नि0मीना रावत
03-हे0का0 सुरेश आर्या
04-का0 नरेन्द्र गोस्वामी मीडिया सैल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp