logo

963 ग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस ने देहरादून के पांच युवाओं को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अवैध चरस के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत कपकोट पुलिस के द्वारा कल देर साय पांच अभियुक्तों को 963 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने पुलिस कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया पांचों अभियुक्त देहरादून से बागेश्वर घूमने के बहाने से आए थे। पुलिस की चेकिंग के दौरान इनोवा कार पर संदेह होने पर पुलिस के द्वारा उसकी चेकिंग की गई। जिसमें कुलदीप सिंह के पास 186 ग्राम अवैध चरस, प्रिंस त्यागी के पास से 204 ग्राम अवैध चरस, मनीष जोशी के पास से 185 ग्राम अवैध चरस, पंकज कुमार के पास से 211 ग्राम अवैध चरस और कृष्ण सिंह वल्दिया के पास से 177 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कुल 963 ग्राम अवैध चरस सभी अभियुक्तों से बरामद की गई है। उन्होंने बताया सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक चंद्र, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, भास्कर भट्ट और अमजद खान शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp