logo

बेटी के जन्म पर माता, पिता ने किया पौधरोपण, पुत्री के नामकरण संस्कार के दिन रोपे पौधे

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के पुत्र और पुत्रबधू ने अपनी बेटी के जन्म पर पौधरोपण किया। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रशांत सिंह मलड़ा और उनकी पत्नी मनीषा मलड़ा ने देवकी लघु वाटिका में दो पौधे रोपे और लोगों को अपने घर में होने वाले शुभ कार्य में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने में सहयोग करने की अपील की।
वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के मार्गदर्शन में प्रशांत और मनीषा ने बेटी इश्वरा सिंह के नामकरण संस्कार पर  नागकेसर एवं बरगद के पौधों का रोपड़ किया। इस मौके पर पंडित बसंत बल्लभ जोशी, चरण जोशी, देवकी देवी, रमा देवी, ममता मलड़ा , टीना मलड़ा, प्रकृति सिंह, दीपा देवी,आशा खेतवाल,पार्वती डसिला, नंदी बिष्ट,बिमला रौतेला,राम सिंह, भजन सिंह, हेमंत, देश दीपक, नयन सिंह,आनंद मलड़ा, जोगा सिंह,राजेंद्र मलड़ा, विमल सिंह, राजेंद्र सिंह गड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp