logo

एनएसयूआई ने परीक्षाफल में हुई त्रुटियों में सुधार की मांग को लेकर निदेशक को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -
  • परिसर में तालाबंदी की दी चेतावनी

बागेश्वर संवादाता : बागेश्वर महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट के नेतृत्व में परीक्षाफल में हुई त्रुटियों को लेकर परिसर के निदेशक डॉ दीपा कुमारी को ज्ञापन दिया।

उन्होंने कहा की छात्र छात्राओं के परीक्षा फल में भारी त्रुटिया हुई है। इससे पहले भी उनके द्वारा इस समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था और यूनिवर्सिटी का पुतला भी दहन किया गया था लेकिन अभी तक परीक्षा फलों में सुधार नहीं किया गया है ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है उन्होंने कहा कि अगर कल तक इसको लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह बागेश्वर महाविद्यालय परिसर में तालाबंदी करेंगे इस मौके पर प्रकाश वॉछमी, कमलेश गड़िया, दिपाशु भट्ट, पंकज कुमार,सागर जोशी, राहुल बाराकोटी, करन कठायत, हिमाशु जोशी, हिमांशु पांडेय,सावन सिंह, मोनिका मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp