logo

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

खबर शेयर करें -

नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारत का परचम लहरा दिया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 की दूरी के साथ रजत पदक जीता, जो उनके देश के लिए पहला विश्व चैम्पियनशिप पदक है। जबकि चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज ने 86.67 की दूरी के साथ पिछले वर्ष ओरेगॉन में जीता कांस्य पदक बरकरार रखा।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कपकोट में एनएसयूआई ने निकाली सांकेतिक शवयात्रा

नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के राउंड-3 में 88.77 मीटर भाला फेंक फाइनल में शानदार एंट्री मारी थी। यह उनका सीजन का बेस्ट प्रदर्शन साबित हुआ। फाइनल में भी उन्होंने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो किया। तीसरे में 86.32 मीटर का थ्रो किया। चौथे में 84.64 मीटर का थ्रो किया। पांचवें में 87.73 मीटर और छठे में 83.98 मीटर का थ्रो किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश

प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84 . 77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका । डीपी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84 . 14 मीटर रहा।

Share on whatsapp