logo

मशरूम गर्ल दिव्या रावत भाई समेत धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की मशरूम गर्ल एवं मशरूम उत्पादन की ब्रांड एंबेसडर दिव्या रावत और उसके भाई राजपाल रावत को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुणे ग्रामीण के पौंड थाने में एक कारोबारी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में पुणे के पौड थाने में 2022 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके लिए दिव्या रावत ने एक फर्जी शपथपत्र मेरठ में बनवाया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पुणे ग्रामीण कोर्ट ने दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पुणे पुलिस दिव्या और उसके भाई को देहरादून भी लेकर आ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp