logo

पालिका ने मवेशियों को बेसहारा छोड़ने पर पशुपालक के विरुद्ध की कार्यवाही, पांच हजार का लगाया जुर्माना

खबर शेयर करें -

मवेशियों को बेसहारा छोड़ने पर पालिका ने एक पशुपालक के विरुद्ध कार्रवाई की है। उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है।

पालिका ने बिलौनासेरा निवासी भगवती देवी के विरुद्ध कार्रवाई की है। उन पर गाय और एक बछिया को बेसहारा छोड़ने पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी आरोपित किया है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार ने बताया कि पालतू जानवरों को बेसहारा छोड़ने पर वह जगह-जगह गंदगी कर रहे हैं। आवागमन भी बाधित हो रहा है। यह पशु क्रूरता अधिनियम व एंटी लीटिंग एंटी स्पीटिंग एक्ट में दंडनीय अपराध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp